फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Crime: Miscreant battered in front of woman's courage, trying to snatch mangalsutra, woman caught her

Varanasi Crime: महिला की हिम्मत के आगे बदमाश पस्त, मंगलसूत्र छीनने की कोशिश में महिला ने पकड़ा हाथ, झटपट भागा

Wed, 24 May 2023 10:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 24 May 2023 10:13 AM IST
सार

लहरतारा क्षेत्र की रहने वाली रेखा गुप्ता कछवा रोड स्थित अपने मायके आई हुई हैं। मंगलवार की रात वह तमाचाबाद में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर पड़ोस की महिलाओं और बच्चों के साथ टहल रही थीं। सभी तमाचाबाद के पास एक क्लिनिक के समीप पहुंचे थे।

विज्ञापन
Varanasi Crime: Miscreant battered in front of woman's courage, trying to snatch mangalsutra, woman caught her
रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद में मंगलवार की रात पैदल टहल रही महिला के गले पर झपट्टा मार कर बदमाशों ने मंगलसूत्र छीनने की कोशिश की। हालांकि महिला ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। किसी तरह से बदमाश महिला से खुद को छुड़ा कर अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर वाराणसी की ओर भाग निकला।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau News: बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन

 

लहरतारा क्षेत्र की रहने वाली रेखा गुप्ता कछवा रोड स्थित अपने मायके आई हुई हैं। मंगलवार की रात वह तमाचाबाद में नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर पड़ोस की महिलाओं और बच्चों के साथ टहल रही थीं। सभी तमाचाबाद के पास एक क्लिनिक के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान औराई की ओर से आ रहे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों में से एक ने रेखा के गले पर झपट्टा मार कर मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया। इस पर रेखा ने कस कर बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो बदमाश किसी तरह से रेखा से अपना हाथ छुड़ा कर मंगलसूत्र छोड़ कर अपने दोस्त के साथ बाइक से भाग निकला। रेखा गुप्ता ने बताया कि मंगलसूत्र टूट कर तीन टुकड़े में हो गया है। अगर उन्होंने बदमाश को नहीं पकड़ा होता तो वह 50 हजार रुपये से अधिक कीमत का उनका मंगलसूत्र लेकर भाग गया होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed