फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Father going to distribute daughter's wedding card dies in road accident

Mau News: बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Wed, 24 May 2023 07:22 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2023 07:22 AM IST
सार

मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह निवासी मिश्री लाल राजभर (54) पुत्र खेेदू राजभर अपने चचेरे भाई बबलू भारद्वाज के साथ अपनी बेटी ममता की शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकले थे। अमिला से पहले थानीदास इंटर कॉलेज के पास बाइक में पीछे से आ रही दूूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Father going to distribute daughter's wedding card dies in road accident
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

अमिला/मधुुबन में बेटी की शादी का कार्ड बांटने के लिए जा रहे पिता की बाइक में घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास इंटर कॉलेज के पास रविवार की देर रात दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लड़की के पिता-चाचा घायल हो गए। हादसे में घायल पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: पूर्व मंत्री द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटवाया, 1975 से चला आ रहा था कब्जा
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह निवासी मिश्री लाल राजभर (54) पुत्र खेेदू राजभर अपने चचेरे भाई बबलू भारद्वाज के साथ अपनी बेटी ममता की शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकले थे। अमिला से पहले थानीदास इंटर कॉलेज के पास बाइक में पीछे से आ रही दूूसरी बाइक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने उसे घोसी सीएचसी लाकर भर्ती कराया, यहां परिजनों ने गंभीर हालात होने पर जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर घोसी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed