फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime

शादी से एक दिन पहले दुल्हन की अश्लील तस्वीरें दूल्हे को मिली

Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime
रामनगर। शादी से एक दिन पहले दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन की अश्लील तस्वीरें पहुंची तो हड़कंप मच गया। युवक ने युवती से शादी से इनकार कर दिया है। घटना से युवती के घर में मातम का माहौल है। प्रकरण को लेकर रामनगर थाने की पुलिस युवती के एक रिश्तेदार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रामनगर थाने के रामपुर मोहल्ले की एक युवती की शादी मऊ निवासी युवक से तय हुई थी। रविवार को दोनों की शादी होनी थी। इसके मद्देनजर कई दिन से युवती के घर में तैयारियां चल रही थीं और हंसी-खुशी का माहौल था। परिजन रविवार को बारात आने का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले शनिवार की शाम दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन की कुछ अश्लील तस्वीरें पहुंची। दूल्हा अपनी होने वाली जीवन संगिनी की अश्लील तस्वीरों को देखा तो सन्न रह गया। उसने पहले अपने घर वालों को इस बारे में बताया और फिर लड़की वालों से बात कर शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे की बात सुनते ही लड़की के परिजन अवाक रह गए। हंसी-खुशी के माहौल वाले घर में सन्नाटा पसर गया। युवती की बड़ी बहन इसके लिए अपने एक रिश्तेदार को दोषी ठहराई। वह पुलिस को बताई कि उसकी एक अन्य बहन की शादी मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र में हुई है। बहन के यहां आने-जाने के दौरान उसकी छोटी बहन की जान-पहचान उसके चचेरे देवर दीपक से हो गई। इसके बाद दीपक रामनगर स्थित उसके घर भी आने-जाने लगा। बीते 23 जून को दीपक उसकी बहन को घुमाने के लंका ले गया और उसकी अश्लील वीडियो के साथ तस्वीरें खींच लिया। युवती की बहन के अनुसार तस्वीरों के बारे में पता चलते ही दीपक से परिवार वालों ने बातचीत की तो वह गाली-गलौज करने लगा और जिंदगी बरबाद करने की धमकी दिया। पुलिस ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रामनगर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने बताया कि दीपक शादीशुदा है। उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता लगाया जा रहा है। दीपक को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed