फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi crime branch caught three inter district robber

वाराणसी में तीन अंतर जनपदीय लुटेरों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

Fri, 07 Apr 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 07 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
varanasi crime branch caught three inter district robber
चंदौली जिले और लक्सा क्षेत्र में हत्या, जेवर और नगदी लूटने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
 क्राइम ब्रांच ने लंका क्षेत्र की साकेत नगर कॉलोनी से तीन अंतर जनपदीय लुटेरों को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इनमें हाल ही में जेल से छूटा सोनारपुरा निवासी दिनेश सिंह उर्फ सोनू सिंह, बड़ी पियरी का रजत सेठ और कोनिया विजयीपुरा का अन्नू सेठ शामिल हैं। वहीं, इस दौरान रजत का भाई बल्लू उर्फ रंजीत सेठ, मुगलसराय का आशीष दूबे और चौक का संजय नाटे भाग निकलने में सफल रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियोें के पास से तीन किलो आठ सौ ग्राम चांदी के जेवर, 10 हजार रुपये और लूट में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक बरामद की है।

एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि 10 मार्च को सिद्धगिरि बाग क्षेत्र में रिचार्ज कूपन के होलसेलर आशीष केजरीवाल से लूट की गई थी।

तीन अप्रैल को चंदौली के मुगलसराय थाना क्षेत्र के डांडी में ऑटो रुकवाकर बदमाशों ने पटना के मोती व्यवसायी वीरेंद्र चंदेल की गोली मारकर हत्या कर दी और बिहार के ही डुमरांव के विकास सोनी से 17 किलो चांदी लूट ली थी।
विज्ञापन


दोनों कारोबारी मैदागिन से ऑटो पकड़कर मुगलसराय ट्रेन में बैठने जा रहे थे। इन मामलों की तफ्तीश के लिए सीओ क्राइम एएसपी अनुराग आर्या के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी ओम नारायण सिंह को लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि दोनों वारदातों को एक ही गैंग के बदमाशों ने अंजाम दिया है। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर साकेत नगर कॉलोनी में  क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दिनेश ने बताया कि रजत और संजय नाटे की सूचना पर बल्लू और आशीष के साथ मिलकर 10 मार्च को सिद्धगिरि बाग के पास रिचार्ज कूपन के होलसेलर को लूटा गया। इसी तरह तीन अप्रैल को मैदागिन ऑटो स्टैंड से ही बिहार के दोनों सराफा कारोबारियों का पीछा किया गया और डांडी में सुनसान स्थान देखकर उसे रोका गया।


विरोध करने पर गोली मारकर चांदी के जेवर लूट लिए। दिनेश पर वाराणसी और चंदौली में हत्या, लूट सहित अन्य आरोपों में छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रजत और अन्नू सेठ पर लूट और अन्य आरोपों में दो-दो मुकदमे हैं।

लक्सा पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि फरार तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed