फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi court strict on mlc brijesh singh on ,sikroura massacare case

सिकरौरा कांड: बृजेश सिंह बीमार, कोर्ट का आदेश, पेशी के लिए व्हीलचेयर पर लाएं

Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
varanasi court strict on mlc brijesh singh on ,sikroura massacare case
बृजेश सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका - फोटो : फाइल फोटो

विज्ञापन
सिकरौरा कांड मामले में शुक्रवार को अपर जिला जज (तृतीय) राजीव कमल पांडेय की कोर्ट में आरोपी एमएलसी बृजेश सिंह पेश नहीं हुए। इसकी वजह उनका बीमार होना बताया गया। इस पर कोर्ट ने बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक डॉ. विजय नाथ मिश्र को निर्देशित किया कि आरोपी अगर चलने फिरने में असमर्थ है तो उसे अगली तिथि पर व्हीलचेयर पर लाया जाए और अदालत में पेश किया जाए।

वहीं इस मामले में वादिनी भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई।  चंदौली एसपी को आदेश दिया गया कि वह वादिनी को एक चिकित्सक के साथ पर्याप्त सुरक्षा में कोर्ट के समक्ष पेश करें। इस मामले की अगली सुनवाई के छह फरवरी नियत की गई है।
विज्ञापन


इसके पूर्व कोर्ट में वादिनी की तरफ से बीमार होने के कारण गवाही देने के लिए न आने के संबंध में चंदौली पुलिस के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया गया। वहीं सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक द्वारा बृजेश को बीमारी के कारण अदालत में उपस्थित न कराने के बाबत रिपोर्ट दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

varanasi court strict on mlc brijesh singh on ,sikroura massacare case
UP Police
सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी की 15 दिन पहले अर्दली बाजार क्षेत्र से चोरी हुई कार बरामद न होने पर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की।

सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस की नाकामी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम पोर्टिको पहुंचे वकीलों ने वहां सभा की। सीओ कैंट प्रशांत वर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि पांच फरवरी तक गाड़ी बरामद नहीं हुई तब छह फरवरी को बनारस और सेंट्रल बार की संयुक्त बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed