{"_id":"5f23eae26ffb13570b1b3459","slug":"varanasi-corona-pm-modi-s-parliamentary-office-in-the-hotspot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Corona: हॉटस्पॉट में पीएम मोदी का संसदीय कार्यालय, इस तरह से हो रही जन शिकायतों पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Corona: हॉटस्पॉट में पीएम मोदी का संसदीय कार्यालय, इस तरह से हो रही जन शिकायतों पर सुनवाई
Fri, 31 Jul 2020 03:26 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 31 Jul 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना का संक्रमण जिस तरह से बढ़ता जा रहा है। उसके साथ ही हॉटस्पॉट की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब तो पीएम का संसदीय कार्यालय भी हॉटस्पॉट के दायरे के आ गया है। इस वजह से यहां पहले की तरह लोगो की आवाजाही तो नही हो पा रही है, लेकिन ऑनलाइन शिकायत ली जा रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल, जवाहरनगर में दो दिन पहले कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद कोविड गाइडलाइन के अनुसार वहां हॉटस्पॉट बनाया गया है। क्योंकि जवाहर नगर में ही प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय भी है, इस वजह से वो भी हॉटस्पॉट क्षेत्र में आ गया है।
विज्ञापन
हालांकि कार्यालय को बंद तो नही किया गया है लेकिन यहां लोगों की ऑनलाइन शिकायतें लेकर उनका निस्तारण कराया जा रहा है। फिलहाल जब तक हॉट स्पॉट रेड से ग्रीन जोन में नही आ जाता है तब तक ऐसे ही स्थिति रहने की संभावना हैं।
विज्ञापन