{"_id":"608c5e858ebc3ea1d8673832","slug":"varanasi-corona-news-helpline-city-news-vns587491344","type":"story","status":"publish","title_hn":"इक्योर एप से घर बैठे ले सकेंगे नि:शुल्क परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इक्योर एप से घर बैठे ले सकेंगे नि:शुल्क परामर्श
विज्ञापन
जिले में कोरोना महामारी के इस घड़ी में लोगों को घर बैठे ऑनलाइन परामर्श दिए जाने के लिए आईएमए वाराणसी शाखा की ओर से विशेष पहल की गई है। इसके तहत इक्योर एप बनाया गया है, जिसके माध्यम से लोग नि:शुल्क परामर्श ले सकेंगे।
आईएमए के सचिव डॉक्टर राजेश्वर नारायण सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ मिलकर जहां काशी कवच टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की गई है, वही इक्योर एप के माध्यम से भी लोग परामर्श का लाभ ले सकते हैं। एप के माध्यम से परामर्श के दौरान जिन मरीजों को जांच की जरूरत होगी, उनके लिए पैथालॉजी सेंटर की जानकारी भी कोविड केयर के माध्यम से दी जाएगी। बताया कि आईएमए के सदस्य नि:शुल्क अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
आईएमए सचिव ने बताया कि अलग-अलग समय में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, न्यूरो सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, कैंसर रोग सहित 50 से अधिक चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। प्ले स्टोर के माध्यम से इक्योर एप को डाउनलोड किया जा सकता है। इस पर भी चिकित्सकों की सूची की जानकारी मिल जाएगी।