फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi corona cases updates: coronavirus positive numbers decreasing also beds empty

कोरोना से राहत: वाराणसी में खाली हुए 1896 बेड, 57 मिले संक्रमित

Fri, 28 May 2021 03:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 May 2021 03:06 PM IST
सार

वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या से घट रही है। साथ ही राहत की बात है कि खाली बेड की संख्या भी बढ़ रही है। आज 57  नए मरीज मिले हैं, तो वहीं 1896 बेड खाली हैं।

विज्ञापन
varanasi corona cases updates: coronavirus positive numbers decreasing also beds empty
coronavirus demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कोविड अस्पतालों में खाली होने वाले बेड की संख्या अब हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को खाली बेड की संख्या 1900 के करीब पहुंच गई। अस्पतालों में 2434 बेड में अब 1896 बेड खाली हैं और केवल 538 पर ही मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 सरकारी और 51 निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसमे सरकारी अस्पताल में 1033 बेड में से इस समय 727 बेड जबकि निजी अस्पताल में 1401 में से 1169 बेड पर कोई मरीज भर्ती नहीं है। राहत भरी बात यह है कि अब वेंटिलेटर वाले खाली बेड की संख्या भी बढ़कर 528 हो गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा ऑक्सीजन वाले 1368 बेड भी खाली है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी अब तेजी से कमी आती जा रही है। शुक्रवार को मिली 5666 सैंपल की रिपोर्ट में 57 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद अब कुल संक्रमित 81532 मरीजों में 79076 के डिस्चार्ज, 743 की मौत के बाद 1713 एक्टिव मरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed