फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Corona Cases update today: 124 corona patients found this morning number of early coronavirus infected will be 8000

Varanasi Corona Update News: आज सुबह मिले 124 कोरोना मरीज, जल्दी संक्रमितों की संख्या हो जाएगी 8000

Sun, 30 Aug 2020 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 30 Aug 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Corona Cases update today: 124 corona patients found this morning number of early coronavirus infected will be 8000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

वाराणसी में कोरोना वायरस के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज निकल रहे हैं। साथ ही जिले में मरने वालों की संख्या 133 हो गई है। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा अब 8000 होने जा रहा है।

विज्ञापन

वाराणसी में सुबह 11 बजे तक ही 124 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। अब तक जिले में 7716 संक्रमित मिल चुके हैं। जिस तरह से बनारस में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं, लगता है एक-दो दिन में संक्रमितों की संख्या 8000 को पार कर जाएगी।
विज्ञापन


133 मरीजों की मौत और 6037 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के बाद जिले में 1546 एक्टिव केस हैं। आज 1490 सैंपल की रिपोर्ट मिली थी, जिनमें से 124 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी 116753 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 103303 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 95587 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं 7716 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी 6616 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।

शनिवार को कोरोना से एक युवक की मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को भी एक मरीज की मौत हुई थी। शनिवार को बीएचयू में भर्ती चिरई गांव निवासी महिला(65) कोरोना की जंग हार गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed