फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi corona case updates: critical situation in varanasi coronavirus infection increasing

वाराणसी में सभी रिकॉर्ड ध्वस्त, मिले 2484 कोरोना संक्रमित, 11755 एक्टिव मरीज

Thu, 15 Apr 2021 12:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 15 Apr 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
varanasi corona case updates: critical situation in varanasi coronavirus infection increasing
कोरोना जांच। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के रिकॉर्ड बृहस्पतिवार को ध्वस्त हो गए। एक दिन में सर्वाधिक 2484 नए मरीजों के मिलने के साथ ही पांच लोगों की मौत हुई है। जिस तरह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है, अब उसको लेकर आंकड़े डराने वाले आ रहे हैं।

विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को नए मरीजों में सबसे ज्यादा बीएचयू में 100 मरीज मिले, जबकि सब्जी अनुसंधान संस्थान अदलपुरा में भी सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर भी मरीज मिले हैं। कोरोना कॉल की अगर बात करें तो अब तक एक दिन में सर्वाधिक 1520 मरीज एक 11 अप्रैल को मिले थे। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 36432 हो गई है, जबकि 24261 के डिस्चार्ज होने और 416 की मौत के बाद अब 11755 सक्रिय मरीज रह गए हैं।

विज्ञापन


500 लोगों ने जीती कोरोना से जंग

कोरोना संक्रमण के बढ़ने के बीच बृहस्पतिवार को राहत भरी खबर यह रही कि सबसे ज्यादा 500 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है। इसमें 497 लोग जहां होम आइसोलेशन में ठीक घोषित किए गए, वहीं अस्पताल से भी तीन लोगों की छुट्टी की गई है। इसके अलावा 11755 मरीजों का होम आइसोलेशन और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला समेत पांच मरीजों की मौत

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई है, जिसमें मैक्सवेल हॉस्पिटल में भर्ती गांधीनगर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल अस्पताल में भर्ती भगवती नगर निवासी 67 वर्षीय पुरुष और मेरिडियन हॉस्पिटल में भर्ती विराट विला तुलसीपुर निवासी 91 वर्ष की महिला की मौत हुई है। इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल में ही भर्ती सराय नंदन निवासी 64 वर्षीय पुरुष और अनंत हॉस्पिटल में भर्ती रामकटोरा निवासी 79 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है।

शनिवार को बंद रहेंगी दवा मंडी की दुकानें

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दवा मंडी की दुकानों को शनिवार को बंद रखने का निर्णय दवा विक्रेता समिति ने लिया है। दवा विक्रेता समिति के महामंत्री संजय सिंह ने बताया कि समिति के पदाधिकारियों की बैठक में इसका फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि इन दिनों दवा व्यापारी भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं और इनमें से कुछ तो कुछ काल के गाल में भी समा गए हैं।

ऐसे में संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए ही शनिवार को दवा की थोक मंडी सप्तसागर, नेहरू मार्केट बुलानाला को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन दिनों शनिवार को दवामंडी की दुकानें बंद रहेंगी, जबकि रविवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार, दिनेश गुप्ता, अंजनी गुप्ता, विनोद यादव, त्रिलोकी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बीएचयू मेन गेट छोड़ रात आठ बजे बंद हो जाएंगे सभी गेट

कोरोना बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब बीएचयू के मुख्य द्वार को छोड़कर सभी द्वार रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से नाइट कर्फ्यू का समय बदले जाने के आदेश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने फैसला लिया है।

बीएचयू चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आनंद चौधरी ने बताया कि 16 अप्रैल से अगले आदेश तक परिसर के मुख्य द्वार को छोड़कर अन्य प्रवेश के सभी द्वार रात आठ बजे से सुबह 7 बजे तक आवागमन के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में उन्होंने परिसर वासियों से अपील की है कि वह इस आदेश का पालन करें। उधर आईएमएस बीएचयू के सभी शैक्षणिक स्टाफ की ग्रीष्मकालीन अवकाश को रद्द कर दिया गया है। आईएमएस निदेशक की ओर से इसका आदेश भी बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed