फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi corona case: dm ssp gets corona vaccine

वाराणसी: डीएम-एसएसपी ने लगवाया कोरोना का टीका, बढ़ाया हौसला

Mon, 22 Feb 2021 11:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 22 Feb 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
varanasi corona case: dm ssp gets corona vaccine
डीएम और एसएसपी ने लगवाया कोरोना टीका। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण अभियान में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और एसएसपी अमित पाठक ने दीनदयाल अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। इसके साथ ही उन्होंने टीका लगवाने आये फ्रंटलाइन वर्कर का हौसला भी बढ़ाया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है, ऐसे में चयनित लोगों को टीका लगवाने के लिए जरूर आना चाहिए। साथ ही लोगों से अपील की। टीका लगवाने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार आधे घंटे तक ऑब्जरवेशन रूम में डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद ही दोनों अधिकारी दीनदयाल अस्पताल से निकले।
विज्ञापन


इससे पहले जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह के साथ  दीनदयाल अस्पताल में चल रहे टीकाकरण की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। साथ ही 29 अन्य जगहों पर भी लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमएस डॉक्टर बी शुक्ला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में दूसरी बार नहीं मिला संक्रमित
वाराणसी में सात दिन में दूसरी बार कोरोना संक्रमित नहीं मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन देश में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। ऐहतियातन सीएमओ ने पहले की तरह ही सतर्कता बरतने को कहा है। इसमें अस्पताल में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही जरूरत पड़ने पर कोरोना की जांच पर विशेष नजर रखी जाएगी।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2451 लोगों की जांच की गई और 3016 की रिपोर्ट मिली है। वैसे तो संक्रमण और रिकवरी रेट पहले से अधिक बेहतर स्थिति में है, लेकिन लोगों से मास्क, सैनिटाइजर का पालन करते रहने की अपील भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed