फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Controversy over entry and worship in the temple at Manikarnika Ghat, people of the Dom community sa

Varanasi: मणिकर्णिका घाट पर मंदिर में प्रवेश और पूजा करने को लेकर विवाद, डोम समुदाय के लोगों ने कहा...

Thu, 23 Mar 2023 07:55 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 23 Mar 2023 07:55 AM IST
सार

मीरघाट निवासी योगी चौधरी ने प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय में ज्ञापन और कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। उनका आरोप है कि मणिकर्णिका घाट पर शवदाह करने वाले चौधरी समुदाय के लोगों को मंदिर में प्रवेश और पूजा करने से रोक दिया गया है।

विज्ञापन
Varanasi: Controversy over entry and worship in the temple at Manikarnika Ghat, people of the Dom community sa
varanasi manikarnika ghat - फोटो : social media

विस्तार

मणिकर्णिका घाट पर बुधवार को मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। डोम समुदाय के लोगों ने मंदिर में प्रवेश और पूजा न करने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से शिकायत भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की है। दशाश्वमेध थाना पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जाने के बाद सब कुछ ठीक मिला है।

विज्ञापन

मीरघाट निवासी योगी चौधरी ने प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय में ज्ञापन और कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। उनका आरोप है कि मणिकर्णिका घाट पर शवदाह करने वाले चौधरी समुदाय के लोगों को मंदिर में प्रवेश और पूजा करने से रोक दिया गया है। इसके विरोध में समाज के लोगों ने घाट पर प्रदर्शन किया। दशाश्वमेध चौकी प्रभारी ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर एक मंदिर में प्रवेश को लेकर कुछ विवाद होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद मामले की पड़ताल की गई। लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि किसी तरह का विवाद नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed