फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Congress will contest on three seats

वाराणसी : अब तीन ही सीटों पर ही लड़ेगी कांग्रेस

Tue, 31 Jan 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Tue, 31 Jan 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: Congress will contest on three seats
congress logo
सीटों के बंटवारे पर पेच के कारण सपा-कांग्रेस गठबंधन का चुनावी पहिया आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वजह है अमेठी-रायबरेली संसदीय क्षेत्रों की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा। पार्टी रणनीतिकारों का कहना है कि अमेठी, रायबरेली की सीटों को लेकर नए सिरे से समन्वय बैठाने के कारण उम्मीदवारों की घोषणा में देरी हो रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस तीन फरवरी तक वाराणसी समेत अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। अमेठी-रायबरेली की सीटों को लेकर कांग्रेस को अपने दावे वाली सीटों को छोड़ना पड़ सकता है।
विज्ञापन


शहर उत्तरी सीट पर जहां कांग्रेस पूर्व विधायक राबिया कलाम को उम्मीदवार बनाने की तैयारी कर रही थी, वहीं अब नए समीकरण में यह सीट सपा को दिए जाने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुर विधानसभा सीट पर अभी तक कांग्रेस लड़ने का मन बना रही थी लेकिन यह सीट भी सपा के हिस्से में जा सकती है। पार्टी नेताओं का कहना है कि स्क्रीनिंग के बाद फाइनल सूची तैयार हो गई है।


गठबंधन की सीटों पर चर्चा को लेकर सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव पिंडरा विधायक अजय राय से मिले। सूत्रों के मुताबिक शहर उत्तरी सीट से पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी सपा उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं।


पूर्व में भी उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन बाद में शिवपाल यादव ने उनका टिकट काटकर ओपी सिंह को प्रत्याशी बना दिया था। समद 2007 के विधानसभा चुनाव में जीते थे लेकिन 2012 के चुनाव में सपा की लहर के बाद भी चुनाव हार गए थे। वहीं शिवपुर सीट से आनंद मोहन यादव उर्फ गुड्डु की दावेदारी मजबूत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed