फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi congress leader claim tha evm may be distubed

वाराणसी में कांग्रेस नेता ने ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया

Wed, 15 Mar 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 15 Mar 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
varanasi congress leader claim tha evm may be distubed
ईवीएम
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद और शहर दक्षिणी के कांग्रेस-सपा गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र ने विधानसभा चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी में 89 बूथ ऐसे हैं जहां गड़बड़ी हुई है।
विज्ञापन


इसकी सूची जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। बुधवार को मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. मिश्र ने कहा कि मतदाताओं की संख्या और कुल वोट में काफी अंतर आ रहा है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट से करूंगा। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार चुनाव में ईवीएम से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। अमेरिका, जापान, इटली में ईवीएम से चुनाव नहीं होता है। एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में ही ईवीएम से छेड़छाड़ इसलिए की गई है ताकि दो तिहाई बहुमत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में सांसदों की संख्या बढ़ने से राष्ट्रपति चुनाव में आसानी होगी। यही कारण है यूपी के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने गड़बड़ी करवाई है।
उन्होंने कहा कि इस बार रोड शो, भाषण, जनसभा में कहीं कोई लहर नहीं दिखाई पड़ी लेकिन ईवीएम खुलने के बाद अचानक मोदी लहर दिखाई पड़ी।
इसका मतलब है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed