फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Cong leader puts board at his home Mera ghar Shri Rahul Gandhi ka ghar'

'मेरा घर Rahul Gandhi जी का घर': राहुल गांधी के लिए वाराणसी में अजय राय ने लगाई ये नेमप्लेट, बोले- हम साथ हैं

Wed, 29 Mar 2023 10:43 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 29 Mar 2023 10:43 AM IST
सार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को राहुल गांधी को अपना समर्थन देते हुए अपने घर पर एक नेमप्लेट लगाई है। जिस पर लिखा कि- 'मेरा घर राहुल गांधी जी का घर।'

विज्ञापन
Varanasi Cong leader puts board at his home Mera ghar Shri Rahul Gandhi ka ghar'
Rahul Gandhi के लिए वाराणसी में अजय राय ने लगाया ये नेमप्लेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय और उनकी पत्नी रीना राय ने मंगलवार को अपने घर पर राहुल गांधी का नेम प्लेट लगाई। साथ ही लिखा कि मेरा घर राहुल गांधी जी का घर। लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी काे सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला है। इस पर कांग्रेस ने महाभियान शुरू किया है। इसका नाम मेरा घर राहुल गांधी का घर है। वाराणसी से इसकी शुरूआत प्रांतीय अध्यक्ष ने किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज, पढ़ें अब किस मामले में फंसे ?
विज्ञापन

उनका कहना है कि देश में हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर राहुल गांधी का है। सरकार चाहे जो कर ले, कांग्रेस नेता को डराया नहीं जा सकता है। हर कार्यकर्ता मजबूती से लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़ा है। इस दौरान राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Cong leader puts board at his home Mera ghar Shri Rahul Gandhi ka ghar'
अजय राय - फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई ने बयान की निंदा की
एनएसयूआई की बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर दिए गए बयान की निंदा की है। इकाई के अध्यक्ष राजीव नयन ने कहा कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के बयान से देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हर्ष, अर्पित, अनुज, राहुल, अमन, मुरारी, कुंदन ने भी बयान की निंदा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed