{"_id":"5e90872d8ebc3e768a1b4350","slug":"varanasi-commissioner-and-ig-inspects-quarantine-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : कमिश्नर और आईजी ने क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : कमिश्नर और आईजी ने क्वारंटीन सेंटर का किया निरीक्षण
Fri, 10 Apr 2020 08:18 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
गजोखर क्वारंटीन सेंटर में महिला को किट प्रदान करते आईजी और कमीश्नर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमिश्नर दीपक अग्रवाल व आईजी विजय सिंह मीणा ने वाराणसी के गजोखर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान सेंटर में रह रही महिलाओं को किट का वितरण भी किया। कमिश्नर और आईजी ने सेंटर की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था से संतुष्ट कमिश्नर व आईजी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनिकण्डन व फूलपुर इंस्पेक्टर सनवर को शाबाशी दी।
विज्ञापन
उन्होंने सफाई कर्मियों का भी हौसला आफजाई की। कमिश्नर एवं आईजी ने क्वॉरेंटाइन की गईं 21 महिलाओं को किट उपलब्ध कराई। इसमें स्वच्छता की वस्तुएं थीं। वहीं बच्चों को बिस्किट व टॉफी भी वितरित किया।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि केंद्र पर 255 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। जिसमें 21 महिलाएं व 18 बच्चे हैं। डॉक्टरों की टीम आवश्यकतानुसार सभी लोगों के चेकअप करती है।
विज्ञापन