फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

ओवरलोडिंग पर पांच गुना बढ़ा जुर्माना, सड़कों पर चलेंगे केवल सीएनजी ऑटो

Fri, 26 Feb 2021 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। पर्यावरण की सेहत सुधारने को लेकर संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने बड़ा कदम उठाया है। अब 31 मार्च के बाद शहर में सिर्फ सीएनजी ऑटो के ही संचालन की अनुमति होगी। पेट्रोल से चलने वाले ऑटो शहर में नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को हुई बैठक के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने वाराणसी के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के छह माह में सभी ऑटो को सीएनजी में बदलवाने का निर्देश दिया। ऑटो में सीएनजी के कलर कोट निर्धारित हैं। उसके लिए अब केवल नीली पट्टी पेंट करानी होगी। ऑटो में सीएनजी इंजन लगाने के लिए आरटीओ और गेल इंडिया अधिकारियों को निर्देश दिया है। इसके साथ ही कमिश्नर ने पहले चरण में करीब 50 बसों को भी सीएनजी में बदलवाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

ट्रकों के ओवरलोडिंग से सड़कों को खराब होने को गंभीरता से लेते हुए ओवरलोडिंग की जांच और ओवरलोड ट्रक पर 50 हजार रुपये जुर्माना करने का सर्वसम्मति से निर्णय हुआ। पहले ओवरलोडिंग वाहनों पर 10 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शहर में प्रेशर हॉर्न वाले वाहन को पकड़ने और इसकी बिक्री करने वाली दुकानों पर कार्रवाई का निर्देश दिया। कमिश्नर ने कहा कि ई-रिक्शा शहर में आड़े तिरछे खड़े होते हैं, इन्हें पंक्तिबद्ध तरीके से खड़े कराएं। बैठक में नए प्राइवेट मार्गों पर 200 से अधिक परमिट बसों के स्वीकृत का निर्णय हुआ। बैठक में आरटीओ हरीशंकर सिंह, एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

------------------------
55 फीसदी सस्ती है सीएनजी
गेल के मुख्य प्रबंधक मार्केटिंग सुरेश तिवारी ने बताया कि इस समय वाराणसी में 10 सीएनजी स्टेशन चल रहे हैं, जिनकी क्षमता एक लाख किलो सीएनजी प्रतिदिन से अधिक की है। पेट्रोल 89.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.33 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी तरफ सीएनजी की कीमत 57.50 रुपये प्रति किलोग्राम है। ऐसे में डीजल की तुलना में सीएनजी लगभग 42 प्रतिशत सस्ती है और पेट्रोल की तुलना में 55 प्रतिशत सस्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed