फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

तैयारियां पूरी, महाविद्यालय कर रहे केंद्र बदलने की मांग

Sun, 12 Jul 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
varanasi
स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षाओं पर स्थितियां साफ नहीं हो सकी हैं। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं की तैयारियां तो मुकम्मल हैं लेकिन अभी तक शासन की तरफ से स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। वहीं जिलों के महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्र को लेकर परेशानियां बढ़ गई हैं। कई महाविद्यालयों ने कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा केंद्र में परिवर्तन की मांग की है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पांच जिलों के महाविद्यालयों में अंतिम वर्ष के छात्रों की संख्या लगभग 80 हजार के आसपास है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाएं मार्च में शुरू करा दी गई थीं और 40 फीसदी परीक्षाएं हो चुकी थीं। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन में परीक्षाओं को रोकना पड़ा। ऐसी हालत में विश्वविद्यालय की तो परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य का कहना है कि शासन से जो भी आदेश मिलेगा उसी हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि देश भर में संबद्ध महाविद्यालयों के होने के कारण कापी और पेपर के वितरण में समस्या आ सकती है। क्योंकि महाविद्यालय का प्रतिनिधि ही कापी और पेपर लेने के लिए विश्वविद्यालय आता है। कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य हुई तो विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। अभी फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले विदेशी छात्र भी अपने-अपने देश जा चुके हैं। इसमें नेपाल, मॉरीशस, श्रीलंका आदि देशों के छात्र शामिल हैं। वहीं रेड जोन में आने वाले कई महाविद्यालयों ने तो परीक्षा केंद्र को भी बदलने की बात कही है। कुलसचिव राजबहादुर का कहना है कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हैं। शासन से जो भी आदेश प्राप्त होगा उस हिसाब से परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed