फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

अध्यापकों से लिया जाए केवल शिक्षण कार्य

Sat, 11 Jul 2020 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के भूतपर्व अध्यक्ष प्रो. अख्तर सिद्दिकी ने कहा कि चार वर्षीय बीए, बीएड एवं बीएससी बीएड को लागू करने से पहले विभिन्न स्तरों पर विशेष तैयारी की जरूरत है तथा इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक वातावरण भी बनाना होगा। वह शुक्रवार को शिक्षा कोविड-19 और उसके बाद नई शिक्षा नीति के लिए विचार विषयक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय केप्रो. प्रेमनारायण सिंह ने सुझाव दिया कि वर्तमान परिवेश में देश के प्रत्येक जिले के नवोदय विद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक मानक अध्यापक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की पहल करनी चाहिए। दूसरे सत्र में काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने जोर दिया कि विद्यालय के अध्यापकों को जनगणना, मतगणना इत्यादि जैसे कार्यों में न लगाया जाए। उनसे केवल शिक्षण जैसे कार्यों में ही सेवाएं लेनी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. दीनानाथ सिंह, प्रो. राजेंद्र सिंह ने अध्यापक शिक्षा से जुड़ी बुनियादी बिंदुओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व कुलपति प्रो. कमलेश पी जोशीपुरा ने फिनलैंड, साउथ कोरिया एवं सिंगापुर की तर्ज पर भारत की अध्यापक शिक्षा में तत्काल एवं आवश्यक सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान डॉ. विवेक जैन, डॉ. प्रवीण तिवारी, प्रो. एस. के. स्वैन, डॉ. अशोक कुमार पांडेय, प्रो. सी. बी. शर्मा ने संबोधित किया। दो दिवसीय वेबिनार में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रिपोर्ट डॉ. सोमू सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed