फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

घर तक ‘बैंक’ लेकर पहुंच रहे डाकिया

Thu, 02 Jul 2020 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। पोस्टमैन का नाम सामने आते ही चिट्ठी, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री आदि की याद ताजा हो जाती है लेकिन अब समय के साथ ही डाक विभाग की कार्य प्रणाली में भी बड़ा बदलाव आया है। अब डाक विभाग में वो सभी सुविधाएं मिल रही हैं जो एक बैंक में मिलती हैं। इसके लिए अहम कड़ी है डाकिया। पहले जहां पोस्टमैन चिट्ठी लेकर घरों पर पहुंचते थे वही अब अगर आपको पैसे की जरूरत है तो डाकिया ही घर तक खातों से रुपये लेकर भी पहुंच रहे है। एक जुलाई को डाक कर्मी दिवस पर डाक कर्मियों को याद करना जरूरी हैं।
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से जिले में लोगों को बैंक से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। पहले की तुलना में अब डाकियों को हाइटेक भी किया गया है और चिट्ठी की डिलिवरी के साथ ही पैसों के भुगतान, खाता खुलवाना सहित अन्य जरूरी कामों के लिए डाकिया अपने साथ स्मार्ट फोन लेकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार का कहना है कि स्मार्ट फोन डाकियों को दिया गया है, जिससे वह लोगों को घर बैठे ही खातों से न केवल रुपये पहुंचा रहे हैं, बल्कि खाते भी खोल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में इसका बहुत लाभ भी मिला। खातों से डिलिवरी के साथ ही अन्य कामकाज के लिए डाक कर्मियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है, जिससे उन्हें पैसे की ऑनलाइन डिलिवरी करने में किसी तरह की कोई असुविधा ना हो। जिले में प्रधान डाकघर विशेश्वरगंज, प्रधान डाकघर कैंट सहित अन्य डाकघरों में मिलाकर करीब 500 से अधिक पोस्टमैन अपनी सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed