{"_id":"5ebee1d18ebc3e903e71a240","slug":"varanasi-city-news-vns5251044192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं सर्वर डाउन तो कहीं यूनिट कटने से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं सर्वर डाउन तो कहीं यूनिट कटने से लोग नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सरकार की ओर से प्रति यूनिट निशुल्क 5 किलो चावल और प्रतिकार्ड 1 किलो चना बांटने की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। कहीं सर्वर डाउन तो कहीं यूनिट कटने से कार्ड धारकों को पूरा चावल नहीं मिल सका। इसे लेकर राशन के दुकानदार और नाराज कार्ड धारकों के बीच कहासुनी हुई। कई दुकानों पर न तो सामाजिक दूरी का पालन हुआ। न ही हाथ धोने और सैनिटाइजर की व्यवस्था दिखी। जबकि कुछ दुकानों पर बेहतर व्यवस्था की गई थी।
सुंदरपुर के प्रज्ञानगर में राशन की दुकान पर झोले की लाइन लगा कर सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। सुंदरपुर के विनोद कुमार ने बताया कि धूप और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए अपना झोला रख दिए हैं। जिसका नंबर आ रहा है, वह जाकर अपना राशन ले रहा है। चेतगंज में सर्वर डाउन की समस्या के चलते बीना, सीमा, रेखा, अभिनव, अंजनी को राशन नहीं मिला। कोटेदार ने इन लोगों को अलगे दिन बुलाया। अर्दली बाजार में पार्वती के परिवार में पांच यूनिट था जिसमें से तीन यूनिट कट गया। इसे लेकर कोटेदार से कहासुनी भी हुई। वहां तैनात नोडल अधिकारी ने कहा आधार कार्ड की फोटो कॉपी ले आइए। अगले महीने से यूनिट जुड़ जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि सभी दुकानदारों को सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया। इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात किया है। कई दुकानों पर हाथ धोने की व्यवस्था की गई है। सैनिटाइजर रखा गया है। लंका, सुदामापुर, पांडेपुर, सरैया, भोजूबीर, चेतगंज, चौक, कज्जाकपुरा, कचहरी आदि इलाकों में कोटे की दुकानों से अनाज दिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस की गाड़ी लगातार चक्रमण कर रही थी वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों से फीडबैक लिया जा रहा है।