फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

बगैर थंब इंप्रेशन के मोबाइल ओटीपी से आज मिलेगा राशन

Mon, 11 May 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। बगैर थंब इंप्रेशन के सोमवार को राशन मिलेगा। जिन उपभोक्ताओं का थंब इंप्रेशन ई पॉस मशीन नहीं ले रहा है। उन्हें राशन की दुकानों से ओटीपी के जरिए राशन दिया जाएगा। पहले आधार के जरिए राशन दिया जाता था। ऐसी स्थिति में राशन की दुकान पर जाने वाले उपभोक्ता अपना मोबाइल साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन

नए नियम पर महानगर कोटेदार संघ के अध्यक्ष मदन यादव और संगठन मंत्री मोहित सोनकर ने चिंता जताई है। दोनों लोगों का कहना है कि यदि किसी गरीब बुजुर्ग महिला का एक ही यूनिट का कार्ड होगा। उसके पास मोबाइल नहीं है, तो ऐसी स्थिति में उसे राशन मिलने में कठिनाई होगी। जिला आपूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि प्रॉक्सी वितरण में आधार के जरिए राशन दिया जाता था। इस बार राशन कार्ड धारक को अपना मोबाइल लेकर जाना होगा। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे बताने पर कार्ड धारक को राशन मिलेगा। जिनके पास मोबाइल नंबर नहीं होगा। वहां दुकान पर मौजूद नोडल अधिकारी कार्ड धारक की पहचान कर राशन दिलवाएंगे।
विज्ञापन

राशन की दुकान पर यदि कोई कोटेदार राशन देने में आनाकानी करे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 18001800150 पर शिकायत दर्ज कराएं। इनके अलावा कोविड-19 वार रूम 1077 व विभाग के फोन नंबर 0542-2221939 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed