{"_id":"5ea099d68ebc3e90ae67af61","slug":"varanasi-city-news-vns521558040","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राष्ट्रपति को को भेजा बनारसी गमछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी राष्ट्रपति को को भेजा बनारसी गमछा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। देश के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने गमछे को कोरोना के संकट में मास्क के रूप में उपयोग करने की बात कही थी। इससे प्रेरणा लेकर वाराणसी के डॉ. उत्तम ओझा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बनारसी गमछा भेजा है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि गमछा का प्रयोग करें, क्योंकि ये मास्क से अच्छा है। जिससे अमेरिका में आई हुई आपदा से वहां के नागरिकों की रक्षा हो सके।
अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई मृत्यु के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने राष्ट्रपति से भी इस गमछे से का उपयोग करने का आग्रह किया। दिव्यांग डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि बनारसी गमछा पूरी तरह सुरक्षित है। यह सूती और खादी का गमछा मास्क से कहीं बेहतर है और पूरी तरह सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका के राष्ट्रपति इसका उपयोग करते हैं तो काशी के गमछे को एक विश्वव्यापी मान्यता प्रदान होगी।
गमछा बनारस का एक परंपरागत वस्त्र है। काशीवासी इसका प्रयोग विभिन्न कार्यों में करते हैं। कोरोनो संकट में भी गमछा संकटमोचक के रूप में काम आ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका के राष्ट्रपति इसे सकारात्मक रूप से लेंगे और इसका प्रयोग करेंगे। उन्होंने गमछे को नई दिल्ली के अमेरिकी दूतावास के माध्यम से डोनाल्ड ट्रंप को भेजा है।