फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi

ऑनलाइन होगा कैंपस इंटरव्यू और शोध ग्रंथों का मूल्यांकन

Tue, 21 Apr 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
varanasi
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के चल रही ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में जानकारी के लिए कुलपति की अध्यक्षता में डिजिटल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं, ई कंटेंट के अपलोड होने तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध होने वाली अध्ययन सामग्रियों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही ऑनलाइन कैंपस इंटरव्यू और शोध ग्रंथों के मूल्यांकन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

कुलपति ने विश्वविद्यालय सेवायोजन के प्रमुख डॉ. रमन पंत को निर्देश दिया कि जो कंपनियां ऑनलाइन इंटरव्यू कराना चाहती हों उनको आमंत्रित करें, जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर सुलभ रहें। कुलपति ने कहा कि शोधार्थी की विभाग के द्वारा सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण किए जाने के बाद ऑनलाइन माध्यम से ही शोध ग्रंथ का मूल्यांकन तथा मौखिकी इत्यादि कराई जाए। बैठक में डॉ. बंशीधर पांडेय, डॉ. संदीप गिरि, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय, डॉ. आयुष कुमार तथा डॉ. रमन कुमार पंत ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed