फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi city magistrate inspected land of Imambara located behind Durgakund police station

Varanasi News: इमामबाड़े की जमीन की हुई पैमाइश, कुएं को भी देखा; प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाएगी रिपोर्ट

Mon, 25 Aug 2025 05:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Aug 2025 05:07 PM IST
सार

Varanasi News : सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह ने इमामबाड़ा की जमीन का निरीक्षण किया। इमामबाड़ा के अंदर मौजूद कुएं को भी देखा। 

विज्ञापन
Varanasi city magistrate inspected land of Imambara located behind Durgakund police station
Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के पीछे स्थित इमामबाड़ा की जमीन का निरीक्षण रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह ने किया। उनके साथ तहसील के लेखपाल भी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने इमामबाड़े को भी देखा है। 

विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, जमीन की पैमाइश की गई है। इसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाएगी, फिर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इमामबाड़ा के अंदर मौजूद कुएं को भी देखा और इमामबाड़ा के अंदर प्रवेश कर टीम ने पूरी लंबाई चौड़ाई की भी जांच की। 
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम ने दुर्गाकुंड क्षेत्र की आराजी संख्या 2342 की जमीन को अपनी बताई है जो मौके पर करीब 240 वर्गमीटर है। इसी जमीन पर इमामबड़ा भी बना है। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया है। इसे खाली कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: सुभासपा विधायक बेदीराम से उलझने पर हटाए गए सीएचसी के अधीक्षक, इस्तीफे की दी थी धमकी

संबंधित जमीन पर ही इमामबाड़ा का निर्माण कराया गया है। जब बैरेकेडिंग का प्रयास किया गया तो कुछ लोगों ने विवाद खड़ा किया। इसे देखते हुए ही जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में जांच कमेटी गठित कर दी। इस बारे में सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह ने बताया कि यह सामान्य निरीक्षण था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed