फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi CDO Himanshu Nagpal conducted surprise inspection of DIOS office

वाराणसी में सीडीओ के सख्त रुख: औचक निरीक्षण में आठ कर्मचारी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन

Thu, 07 Nov 2024 12:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 07 Nov 2024 12:31 PM IST
सार

वाराणसी के डीआईओएस कार्यालय में सीडीओ के औचक निरीक्षण में दो सहायक डीआईओएस समेत आठ कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिस पर सीडीओ ने वेतन रोका। 

विज्ञापन
Varanasi CDO Himanshu Nagpal conducted surprise inspection of DIOS office
सीडीओ हिमांशु नागपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीडीओ हिमांशु नागपाल ने डीआईओएस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां दो सहायक डीआईओएस समेत आठ कर्मचारी गैर हाजिर मिले। सीडीओ ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गंदगी मिली। टॉयलेट भी गंदा था। इसके अलावा पत्रावलियों का रख रखाव भी ठीक नहीं था। बेतरतीब तरीके से उन्हें अलमारी के ऊपर रखा गया था। अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। किसी भी कर्मचारी के टेबल पर नेमप्लेट नहीं लगाया गया था। इसके अलावा निष्प्रयोज्य अभिलेख बेतरतीब ढंग से मिले और पिछले कई सालों से उनकी बीडिंग नहीं कराई गई थी। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


सीडीओ ने नियमित सफाई कराने के साथ ही फाइलों की बीडिंग कराने के निर्देश दिए। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों में सुभाष सिंह प्रधान सहायक, संजय कुमार यादव वरिष्ठ सहायक, शिरीष शर्मा वरिष्ठ सहायक, धर्मेंद्र राव जैसल वरिष्ठ सहायक, दीपक कुमार सिंह वरिष्ठ सहायक, शाहनवाज आलम उर्दू अनुदेशक, संतोष कुमार कुशवाहा लेखाकार, अब्दुल मुक्तदिर लेखाकार का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed