{"_id":"661a7b075e382826830d9ec7","slug":"varanasi-car-accident-two-people-died-including-woman-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर खंभे से भिड़ी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जाकर खंभे से भिड़ी, दो की मौत
Sat, 13 Apr 2024 06:01 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:01 PM IST
सार
वाराणसी जिले में देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरे लेन में जाकर खंभे से भिड़ गई। इस दौरान एक बाइक के चपेट में आने से उस पर सवार महिला व एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Varanasi Car Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मिंट हाउस इलाके में वरुणा पुल से नदेसर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दूसरी लेन में जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई। उसी दौरान बाइक से जा रहे युवक, एक महिला और एक अन्य कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हादसे में महिला और युवक की मौत हो गई। एक अन्य घायल को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार सवार लोग उससे उत्तर कर भाग गए।
कैंट थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस हादसे में जान गंवाने वाली महिला और युवक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही कार को कब्जे में लेकर नंबर की मदद से आरोपी चालक का पता लगा रही है। वहीं, बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से इलाके की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन