{"_id":"5ab2606a4f1c1b00768b6cff","slug":"varanasi-cantt-railway-station-plateform-no-space-for-passenger","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैंट रेलवे स्टेशन: प्लेटफार्म पर बैठने की जगह नहीं, प्रतीक्षालय का कर दिया गया है ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट रेलवे स्टेशन: प्लेटफार्म पर बैठने की जगह नहीं, प्रतीक्षालय का कर दिया गया है ये हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीक्षालय के प्रवेश द्वार के सामने ही गिट्टी बालू डंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये खर्च कर वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय तो बना दिया गया पर इसका लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं प्रतीक्षालय के प्रवेश द्वार के सामने ही गिट्टी बालू डंप कर दिया गया है। इसके चलते यात्री जाने से कतरा रहे हैं।
लगभग डेढ़ साल पहले कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में नया यात्री प्रतीक्षालय शुरू हुआ। इसका उद्देश्य कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों और द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के दबाव को कम करना था।
सर्कुलेटिंग एरिया में सुविधाओं की कमी के चलते यात्री यहां नहीं आना चाहते। हाल ही में परिसर में चल रहे तमाम विकास कार्यों के लिए यात्री प्रतीक्षालय के द्वार पर ही गिट्टी और बालू के ढेर गिरा दिए गए।
विज्ञापन
ट्रेन आने की सूचना पर प्रतीक्षालय से प्लेटफार्म तक पहुंचने में भी यह दिक्कत पैदा कर रहे हैं। कैंट रेलवे स्टेशन चीफ एरिया मैनेजर प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि यात्री सुविधाओं के प्रति रेल प्रशासन कटिबद्ध है। जो भी समस्याएं हैं उसे तत्काल दूर कर लिया जाएगा।

अक्सर बंद रहते हैं टिकट काउंटर
कुप्रबंधन और सुविधाओं का टोटा
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक्षालय में अनारक्षित टिकट काउंटर तो बनाए गए हैं पर यह अक्सर बंद रहते हैं। ऐसे में यात्रियों को टिकट के लिए लंबा सफर तय करना होता है। यहां दो एटीवीएम भी लगाया गया है पर ज्यादातर यात्रियों को इसके संचालन में समस्या आने की वजह से दिक्कत पेश आती है। यहां कोई अटेंडेंट नही है।
जलपान गृह हुआ बंद
यात्री प्रतीक्षालय में खुला जलपान काउंटर बंद हो गया है। ऐसे में लोगों को चाय-पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ता है। यह भी एक प्रमुख वजह है यात्रियों के यहां न आने की।
जगह-जगह बह रहा पानी
प्रतीक्षालय चौतरफा गंदगी और अव्यवस्था से घिरा हुआ है। गंदगी के अलावा परिसर के फर्श पर जगह-जगह पानी बह रहा है। वहीं लगाए गए नए कूलर से भी पानी लीक कर रहा है। इससे गंदगी फैल रही है।