फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi boat accident Varanasi police commissioner asked the victims of the boat accident in Telugu

Varanasi boat accident: नाव हादसे के पीड़ितों से वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने तेलुगू में पूछा हालचाल

Sat, 26 Nov 2022 11:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 26 Nov 2022 11:34 AM IST
सार

वाराणसी में नाव की घटना के बाद काशी के पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश ने नाव दुर्घटना के पीड़ितों से बातचीत की। सभी पीड़ित आंध्र के राजामंद्री जिले के निवासी हैं। पुलिस कमिश्नर ने अपनी मातृ भाषा तेलुगू में कई लोगों से बातचीत की। घायलों के इलाज के लिए बीएचयू के डॉक्टर्स से भी बातचीत की।

विज्ञापन
Varanasi boat accident Varanasi police commissioner asked the victims of the boat accident in Telugu
काशी के CP ने नाव दुर्घटना के पीड़ितों से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में आज सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। जिसमें दक्षिण भारत के 34 पर्यटकों को डूबने से बचा लिया गया। घटना के बाद काशी के पुलिस कमिश्नर ए.सतीश गणेश ने नाव दुर्घटना के पीड़ितों से बातचीत की। सभी पीड़ित आंध्र के राजामंद्री जिले के निवासी हैं। पुलिस कमिश्नर ने अपनी मातृ भाषा तेलुगू में कई लोगों से बातचीत की। घायलों के इलाज के लिए बीएचयू के डॉक्टर्स से भी बातचीत की। पुलिस प्रशासन द्वारा तत्काल गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है कि प्रशासन हर संभव मदद करेगा। घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जायेगा। 
विज्ञापन


 

बता दें कि शनिवार सुबह 34 यात्रियों से भरी नाव डूबने से बच गई। दरभंगा घाट के सामने से उस पार रेती पर जाते समय नाव में पानी भरने से नाव का संतुलन बिगड़ा और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। तुरंत आसपास के नाविक और जल पुलिस मौके पहुंची और सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसमें दो यात्रियों को हल्की चोट आई हैं। दोनों पति-पत्नि हैं। जिन्हें बीएचयू में एडमिट कराया गया। बताया जा रहा है कि अब पी आदिनारायण और पी विजया की हालत सामान्य है और उनको इमरजेंसी से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने नाविक को हिरासत में लिया है। सभी यात्रियों को दूसरे नाव से गंतव्य को भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed