{"_id":"587dcd064f1c1b3503eff9ea","slug":"varanasi-bjp-first-list-of-enigma","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के लिए पहेली बनी भाजपा की पहली सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के लिए पहेली बनी भाजपा की पहली सूची
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 17 Jan 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
पंजाब, गोवा के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी हुई प्रत्याशियों की पहली सूची बनारस के लिए पहेली बन चुकी है। तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं और निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। पहली सूची में अधिकांश नाम सिटिंग विधायकों के हैं।
बता दें कि संगठन की दृष्टि से काशी क्षेत्र के 15 जिलों की चार सीटों पर मौजूदा विधायक भाजपा के हैं। इनमें से एक जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर सीट पर सीमा द्विवेदी हैं।
पहली सूची में उनका नाम तो है जबकि वाराणसी उत्तरी, दक्षिणी और कैंट क्षेत्र में भी सिटिंग एमएलए हैं पर यहां के विधायकों के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो यहां की सीटों में बदलाव हो सकता है। आलाकमान किसी नए चेहरे को भी मैदान में उतार सकता है।
विज्ञापन
काशी क्षेत्र में बनारस महानगर, बनारस जिला, चंदौली, मिर्जापुर, कौशाम्बी, सोनभद्र, इलाहाबाद महानगर, इलाहाबाद गंगापार, इलाहाबाद जमुना पार, जौनपुर, भदोही, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, गाजीपुर जिले हैं।
2012 के विधानसभा चुनाव में सिराथू सीट केशव प्रसाद मौर्य के पास थी। उनके सांसद बनने के बाद उपचुनाव के दौरान यह सीट सपा के खाते में चली गई। इसके अलावा मात्र चार सीटें भाजपा के पास हैं।
इनमें जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर, बनारस के कैंट, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा सीटें है। भाजपा में शामिल सकलडीहा विधायक सुशील सिंह भाजपा के चुनाव निशान कमल पर चुनाव नहीं लड़े थे।