फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi BJP Cantt candidate threatening councilors

वाराणसी में भाजपा पार्षदों को धमका रहे कैंट क्षेत्र के प्रत्याशी

Tue, 31 Jan 2017 04:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 31 Jan 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Varanasi BJP Cantt candidate threatening councilors
BJP LOGO

शहर दक्षिणी से दादा का टिकट काटकर नीलकंठ तिवारी को देने और कैंट से सौरभ श्रीवास्तव को टिकट मिलने से नाराज भाजपा पार्षदों ने सोमवार को भाजपा के महानगर कार्यालय में अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


हंगामा करते हुए पार्षदों ने महापौर रामगोपाल मोहले और महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के सामने कैंट प्रत्याशी पर पार्षदों के घर-घर जाकर धमकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी को जनता जानती-पहचानती नहीं है। कैंट प्रत्याशी पार्षदों को घर-घर जाकर जबरन कागज पर समर्थन के लिए हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे हैं। यही रवैया रहा तो भाजपा की सीट निकलना आसान नहीं होगा। इस पर महानगर अध्यक्ष और महापौर ने कहा कि पार्षदों की भावनाओं को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैंट विधानसभा क्षेत्र के पार्षद डॉ. राजेश कुमार जायसवाल, अजय गुप्ता, विजय गुप्ता, गरिमा सिंह, मीनू दास, अशोक सेठ और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से मुन्ना साह, नरसिंह दास, किशोर सेठ, शंकर साहू, गोपाल सिंह, अशोक मिश्रा, शोभनाथ मौर्या तथा शहर उत्तरी से सत्यम सिंह मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के असंतोष को खत्म करने में जुट गई है। इसके लिए क्षेत्रीय, जिला और महानगर के पदाधिकारी बूथ प्रभारियों को लगातार सक्रिय कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को कमल निशान के प्रति निष्ठा का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
 

टीका ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की

Varanasi BJP Cantt candidate threatening councilors
चुनाव

​कार्यकर्ताओं को मतदाताओं के संपर्क में रहने और उन्हें बूथ तक लाकर वोट दिलाने की रणनीति समझाई जा रही है। कहा जा रहा है कि पार्टी प्रत्याशी से नहीं कार्यकर्ताओं से चलती है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि केवल दक्षिणी में ही कुछ कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे। कैंट में कुछ गिने-चुने पार्षद विरोध कर रहे हैं। उत्तरी में भी चंद कार्यकर्ता विरोध जता रहे हैं।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुजीत सिंह टीका ने कहा कि सात फरवरी तक उत्तरी के विधायक रवींद्र जायसवाल का टिकट नहीं कटा तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को पत्रकारों से बातची में टीका ने उत्तरी विधायक से जान माल के खतरा होने का आरोप लगाया।

इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पीएम, गृहमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई है। कहा, भाजपा ने मेरे साथ धोखा और वादाखिलाफी की है। 2012 में भी नामांकन भरा था तो कहा गया था कि 2017 में टिकट दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed