{"_id":"64918d1f6e85fa5b850fd933","slug":"varanasi-before-world-yoga-day-namami-gange-started-cleanliness-campaign-on-ganga-ghats-people-gave-this-me-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: विश्व योग दिवस के पू्र्व नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों के दिया ये संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: विश्व योग दिवस के पू्र्व नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों के दिया ये संदेश
Tue, 20 Jun 2023 04:57 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 20 Jun 2023 04:57 PM IST
सार
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा पूरे भारतवर्ष की धरोहर हैं। स्वच्छता को लेकर सजगता अपनाकर हमें पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्प लेना है। गंगाजल सहित जल के अन्य स्रोतों को बचाकर हमें देश को खुशहाल बनाना है।
विज्ञापन
विश्व योग दिवस के पू्र्व नमामि गंगे ने गंगा घाटों पर चलाया स्वच्छता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नमामि गंगे ने मंगलवार को गंगा संरक्षण के महासंकल्प के साथ गंगा तट पर श्रमदान किया। जल संरक्षण की मुहिम के तहत अहिल्याबाई ,शीतला, दशाश्वमेध, प्रयाग और राजेंद्र प्रसाद घाट तक लोगों को जागरुक किया। स्वच्छता ही सेवा अभियान को आगे बढ़ाते हुए आयोजन के दौरान गंगा की तलहटी में फैले कचरे को साफ करने के लिए श्रमदान भी किया और सभी से इसमें सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
आमजन को गंगा जल संरक्षण अभियान से जुड़ने के लिए संकल्पबद्ध किया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा कर राष्ट्रीय नदी गंगा के संरक्षण का आवाह्न किया। आमजन के साथ मां गंगा की आरती उतारी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री: पिता और भाई ही निकले किशोरी के हत्यारे, छानबीन में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा पूरे भारतवर्ष की धरोहर हैं। स्वच्छता को लेकर सजगता अपनाकर हमें पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्प लेना है। गंगाजल सहित जल के अन्य स्रोतों को बचाकर हमें देश को खुशहाल बनाना है।
कहा कि गंगा का तट हमें योग, आयुर्वेद व अध्यात्म के अद्भुत संगम का दर्शन कराता है। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला , महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, कीर्तन बरनवाल, सोनू जी , मिसेज एशिया विजेता सचदेवा, सुनीता देवी, किरण यादव, अनीता गुप्ता, हनुमान साहनी आदि शामिल रहे ।