{"_id":"5f2c5c5c8ebc3e62254e1d0b","slug":"varanasi-bed-entrance-exam-story-city-news-vns540008420","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के दौरान प्रवेश पत्र होगा बीएड अभ्यर्थियों का पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के दौरान प्रवेश पत्र होगा बीएड अभ्यर्थियों का पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के दौरान नौ अगस्त को 45 केंद्रों पर 39700 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय ने प्रशासन को पत्र लिखकर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए निजी वाहनों के संचालन का अनुरोध भी किया है। अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र ही उनका पास होगा। शनिवार और रविवार को प्रतिबंध के बावजूद अभ्यर्थियों को आवागमन में छूट रहेगी।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक वाहनों पर भी प्रतिबंध नहीं रहेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नोडल सेंटर के रूप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीएचयू से संबद्ध महाविद्यालयों को भी केंद्र बनाया गया है। रविवार होने के कारण बहुत सारे अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होगी। इसको देखते हुए लॉकडाउन के बावजूद वाहनों को संचालित करने की छूट प्रदान की गई।
अभ्यर्थियों के फिंगर प्रिंट लेने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अलग डिस्पोजेबल स्ट्रिप की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को दूसरे की टच की गई स्ट्रिप न छूनी पड़े। कोविड-19 को देखते हुए इस बार की परीक्षा में विशेष सावधानियां बरती जाएंगी। सभी केंद्रों पर एक सैनिटाइजेशन प्रभारी तैनात रहेंगे। केंद्रों पर हर किसी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए शैक्षिक संगठन लगातार परीक्षा को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। शैक्षिक संगठनों ने कुलाधिपति से लेकर कुलपति को पत्र लिखकर संक्रमण की स्थितियों का हवाला देते हुए प्रवेश परीक्षा को आगे बढ़ाने की मांग की है। पूर्व में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अब तक तीन बार स्थगित किया जा चुका है।
आठ अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करके इसे 22 अप्रैल को आयोजित किया गया था। लेकिन इसे दोबारा से स्थगित कर दिया गया। बाद में यूपी सरकार द्वारा राज्य स्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की फिर से अनुमति दी गई और तिथि तय कर इसे 29 जुलाई को निर्धारित किया गया था। अब 29 जुलाई की परीक्षा को भी स्थगित कर नौ अगस्त को कराने का निर्णय लिया गया है।