फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Babatpur airport passenger corona report positive journey cancel

वाराणसी: विमान में बैठने वाला था यात्री, मोबाइल पर मिले एक मैसेज से रद्द करनी पड़ी यात्रा

Thu, 25 Mar 2021 01:42 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 25 Mar 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Varanasi Babatpur airport passenger corona report positive journey cancel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

इंडिगो के विमान से दिल्ली जाने के लिए वाराणसी के बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री को मोबाइल पर मिले मैसेज से यात्रा रद्द करनी पड़ी। पत्नी संग एयरपोर्ट पहुंचे यात्री को घर लौटना पड़ा। इतना ही नहीं, मैसेज से एयरपोर्ट प्रशासन में अफरा तफरी मच गई। दरअसल, विमान से सफर के लिए यात्री को पहले कोरोना जांच कराना जरूरी है। दो दिन पहले हुई जांच की रिपोर्ट न मिलने पर यात्री बुधवार शाम को पत्नी संग एयरपोर्ट पहुंचा था। टर्मिनल भवन में प्रवेश करते ही उसके मोबाइल पर कोरोना पॉजिटव होने की रिपोर्ट आई तो चिकित्सकों ने उसे 14 दिन होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया। इसके बाद एयरपोर्ट अथारिटी ने एयरपोर्ट परिसर को सैनिटाइजेशन कराया।  

विज्ञापन


मंडुवाडीह के रहने वाले एक व्यक्ति अपनी पत्नी संग इंडिगो के विमान 6ई 521 से दिल्ली जाने के लिए शाम के समय लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में सफर के लिए कोविड गाइडलाइन के तहत दोनों यात्रियों ने दो दिन पूर्व कोविड जांच कराई थी। रिपोर्ट नहीं आई और यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए।टर्मिनल भवन के बाहर खड़े यात्री अंदर जाने की तैयारी में थे कि तभी मोबाइल पर एसएमएस आया कि रिपोर्ट पॉजिटिव है।

विज्ञापन

इसके बाद यात्री ने तत्काल इसकी सूचना एयरलाइंस कंपनी को दी तो कंपनी ने यात्रा रद्द कर दी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे यात्रा से रोक दिया गया, साथ ही  होम आइसोलेशन के लिए भेजा गया। वहीं पूरे एयरपोर्ट परिसर में सैनेटाइजेशन किया गया। एयरपोर्ट पर तैनात नोडल अधिकारी डॉ. शेर मोहम्मद ने बताया कि यात्री किसी दूसरे स्थान से कोविड जांच करवाकर यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था, कोविड जांच पॉजिटिव आने के कारण यात्री को यात्रा से रोक दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed