फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Attempted theft District Cooperative Bank iron door cut using gas cutter thieves fled

वाराणसी: जिला सहकारी बैंक में चोरी का प्रयास, गैस कटर से काटा लोहे का दरवाजा; पुलिस की सायरन सुन भागे चोर

Sun, 04 Oct 2026 03:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 04 Oct 2026 03:27 PM IST
सार

चोलापुर के आयर बाजार स्थित जिला सहकारी बैंक में चोरों ने सीढ़ी लगाकर बाउंड्रीवाल फांदी और गैस कटर से लोहे का दरवाजा काटकर चोरी का प्रयास किया। दुकानदार दीपक सिंह की सूचना पर बैंक अधिकारी और पुलिस पहुंची। डीसीपी राजेश कुमार पाण्डेय और एसीपी विनय कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Varanasi Attempted theft District Cooperative Bank iron door cut using gas cutter thieves fled
जिला सहकारी बैंक के बाहर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

चोलापुर के मुर्दहा पुलिस चौकी क्षेत्र के आयर बाजार स्थित जिला सहकारी बैंक में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया। चोर बैंक के पिछले हिस्से में सीढ़ी लगाकर बाउंड्रीवाल फांदकर परिसर में दाखिल हुए। इसके बाद गलियारे में लगे लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काट दिया। हालांकि, चोर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन


घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। पास स्थित गायत्री पूजन सामग्री एवं पतंजलि स्टोर के संचालक दीपक सिंह दुकान की ओर गए तो उन्होंने बैंक की गली का दरवाजा खुला देखा। दरवाजे पर गैस कटर से काटे जाने के निशान थे। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने तत्काल बैंक मैनेजर सुधीर रंजन और कैशियर मनीष नायक को सूचना दी। दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की पड़ताल

सूचना मिलते ही मुर्दहा चौकी प्रभारी संध्या जायसवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस के अनुसार, रात में लगातार गश्त और सायरन सुनाई देने के कारण चोर चोरी की वारदात पूरी नहीं कर सके। चौकी प्रभारी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वरुण जोन राजेश कुमार पाण्डेय और एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

जांच के दौरान बैंक परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने की बात सामने आई। इससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब आसपास की दुकानों और मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में बैंक कर्मचारियों और आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed