फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Anupriya claimants and the activists Ruckus

अनुप्रिया के सामने दावेदारों और कार्यकर्ताओं का हंगामा 

Fri, 03 Feb 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 03 Feb 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Anupriya claimants and the activists Ruckus
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
 रोहनिया सीट से भाजपा के सुरेंद्र नारायण सिंह को टिकट दिए जाने से नाराज अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकर्ताओं और दावेदारों ने केंद्रीय परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के सामने हंगामा किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के असंतोष दूर करने के लिए गुरुवार दोपहर अनुप्रिया पटेल बनारस पहुंची थीं। यहां लंका स्थित कुमार गेस्ट हाउस के बंद कमरे में विधानसभावार टिकट के दावेदारों संग बैठक कर चुनाव की रणनीति बनाई और दिल्ली चली गईं।
विज्ञापन


शुक्रवार को उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात होनी है। मंत्री के सामने सेवापुरी से दो, पिंडरा से एक और रोहनिया से आठ दावेदार आए थे। सबसे अधिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा रोहनिया सीट को लेकर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोहनिया उनकी कर्मस्थली रही है। यहां से ही अपना दल का कद दिनोंदिन बढ़ा है। ऐसी परिस्थति में भाजपा प्रत्याशी को खड़ा करना गठबंधन की नीतियों के विरुद्ध है। यहां हमारी जमीन है और हमारी पार्टी के प्रत्याशी को टिकट दिया जाना चाहिए। साफ कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे। 
 

कप प्लेट पर ही चुनाव लड़ेगी पार्टी: अनुप्रिया 

Varanasi Anupriya claimants and the activists Ruckus
अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी कप प्लेट पर ही चुनाव लड़ेगी। बनारस में भाजपा गठबंधन कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी के सवाल पर कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा। सेवापुरी और पिंडरा से पुराने प्रत्याशियों को लड़ाने के सवाल पर कुछ नहीं बोलीं। 

 उधर, रोहनिया विधानसभा के भतसार, खेवशीपुर और परमपुर में गुरुवार को हुए बूथ सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि यूथ के बल पर बूथ की विजय होगी।

तय किया कि हर गांव में महिलाओं की जागरूकता प्रचार टीम पहुंचेगी और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करेगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि राजसत्ता से व्यवस्था परिवर्तन के लिए युवाओं और महिलाओं को आगे आना होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राधेश्याम पटेल, जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, सुनील सिंह, गगन प्रकाश यादव, नितिकेश सिंह, डॉ. संतोष बिंद, दुर्गा वर्मा, डॉ. सुशील कुमार, सुरजीत सिंह, राजा हाशमी, रमापति पटेल आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed