फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi allahabad highway accident due to fog

कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर आधा दर्जन वाहन दुर्घटनाग्रस्त

Wed, 20 Dec 2017 09:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Wed, 20 Dec 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
varanasi allahabad highway accident due to fog
कोठरा के समीप कोहरे से आधा दर्जन वाहन एक दूसरे से भिड़े - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर बुधवार को घने कोहरे के बीच दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आबकारी निरीक्षक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ऑफिस जा रहे आबकारी निरीक्षक की कार लालानगर टोल प्लाजा के समीप टैंकर से टकरा गई। घायल आबकारी निरीक्षक को बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। वहीं औराई थानाक्षेत्र के कोठरा के समीप घने कोहरे में अनुबंधित बस से एक के बाद एक चार ट्रक जा भिड़े। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


 मिर्जापुर के चुनार निवासी रामकृष्ण (45) ज्ञानपुर आबकारी कार्यालय में निरीक्षक हैं।  बुधवार सुबह वह कार से कार्यालय ड्यूटी पर आ रहे थे। लालानगर टोल प्लाजा के समीप टैंकर के ब्रेक लगाने से उनकी कार भिड़ गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। इसी तरह कोहरे के चलते कोठरा गांव के समीप जीटी रोड पर अनुबंधित बस में चार ट्रक एक के बाद एक करके एक-दूसरे से भिड़ती चली गईं। इसमें शाकिर (45) निवासी गया बिहार, अल्ताफ निवासी मिर्जापुर और संजय (22) निवासी मिर्जापुर घायल हो गए।

एंबुलेंस से घायलों को औराई सीएचसी में भर्ती कराया गया। अचानक कई वाहनों के एक दूसरे में टकराने से आसपास अफरातफरी मच गई। संयोग था कि वाहनों की गति धीमी थी, अन्यथा कई लोगों की जान पर आफत आ जाती।

वाहनों के टकराने से उत्तरी लेन पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएचएआई के क्रेन से वाहनों को हटाया गया, तब करीब एक घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। 

कोहरे ने तानी चादर, जनजीवन बेपटरी

varanasi allahabad highway accident due to fog
दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते हुए चले वाहन - फोटो : अमर उजाला
कोहरे की मोटी चादर ने बुधवार को समूची कालीन नगरी को ढंक लिया। सुबह होते ही चारों ओर घने कोहरे के गुबार से जनजीवन बेपटरी हो गया। दृश्यता बेहद कम होने के चलते 10 मीटर बाद की चीजें भी अदृश्य हो गईं। सड़कों पर दिन में भी वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए चले।

बच्चों को ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। उधर ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 22 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया। कालीन नगरी के मौसम ने बुधवार को अचानक करवट बदली। मंगलवार शाम तक सामान्य मौसम का रुख बुधवार को सुबह एकाएक पलट गया। लोग सोकर उठे तो चारों तरफ घने कोहरे का गुबार छाया हुआ था।

बमुश्किल 10 मीटर तक ही सड़क दिख पा रही थी। कोहरे ने यातायात की रफ्तार पर भी करारा ब्रेक लगाया। वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग से लेकर जिले के अन्य मार्गों तक पर वाहन रेंगते नजर आए। दो घंटे में पूरी होने वाली दूरी को तय करने में चार से पांच घंटे तक का समय लग गया।

बुधवार को ज्ञानपुर-भदोही मार्ग समेत अन्य सभी मार्गों पर दिन में भी वाहन लाइट जलाकर आते-जाते दिखे। यह सिलसिला 11 बजे के बाद तक चला। हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार 30 किमी. प्रति घंटे से आगे नहीं बढ़ सकी। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कूली बच्चों को कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ा। ठंड और कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने कक्षा एक से आठवीं तक के सभी स्कूलों को 21 और 22 दिसंबर को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed