फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi airport will change for passengers facilities

वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए जाएंगे यह बड़े बदलाव

Mon, 20 Nov 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 20 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Varanasi airport will change for passengers facilities
बाबतपुर एयरपोर्ट
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के मुख्य टर्मिनल भवन में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने हैं। इसको लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। बदलाव किए जाने से जहां यात्रियों को कई और सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


वही टर्मिनल भवन को भी काफी सुंदर बनाया जाएगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों की एक टीम द्वारा हवाई अड्डे पर किए जाने वाले महत्वपूर्ण बदलाव को लेकर सर्वे किया जा रहा है जिसमें एरिया तथा एटीसी को स्थानांतरित किए जाने के अलावा मुख्य टर्मिनल भवन में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि हवाई अड्डे पर मुख्य टर्मिनल भवन के अंदर बनाए गए शौचालय की मरम्मत की जाएगी तथा एक कन्वेयर बेल्ट बढ़ाया जाएगा। वाराणसी हवाई अड्डे पर देश विदेश से प्रतिदिन हजारों की संख्या में विमान यात्रियों का आगमन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए ही शौचालय का मरम्मत किया जाना है तथा एक कन्वेयर बेल्ट और बढ़ाया जाना है। बता दें कि हवाई अड्डे पर एक साथ दो या तीन विमानों का आगमन होने के समय कन्वेयर बेल्ट पर अपने बैग लेने के लिए यात्रियों की भीड़ लग जाती है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।


बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक अनिल कुमार राय का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टर्मिनल भवन में एक और कन्वेयर बेल्ट लगाया जाना है। वहीं टर्मिनल भवन में और भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed