फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi airport news

कोरोना का असर, रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा हवाई सफर

Fri, 19 Jun 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
varanasi airport news
वाराणसी। 25 मई से शुरू घरेलू विमान सेवा के तहत लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर में यात्रियों की संख्या पहले की तरह नहीं रह गई है। वहीं इस गर्मी में सिर्फ एक नई विमान सेवा वाराणसी-बंगलूरू के बीच शुरू हो सकी है। जबकि पहले इस गर्मी के सीजन में 3 से 5 विमान सेवाएं विभिन्न शहरों के लिए शुरू होती थी।
विज्ञापन

कोरोना का असर विमान सेवाओं पर इस कदर पड़ा है कि वाराणसी से विभिन्न शहरों को जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। वहीं बाहर विभिन्न शहरों से आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या में 70 फीसदी की कमी आई है। इस समय बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता के लिए उड़ानें है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार स्पाइस जेट, इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और गो एयरवेज के विमानों का संचालन हो रहा है। लॉकडाउन से पूर्व रोजाना 10-12 हजार यात्रियों का आवागमन होता था, अब घटकर ढाई से तीन हजार पर आ गया है। विमानों की संख्या भी घटी है। इधर से जाने वाले 700-800 और अन्य शहरों से वाराणसी आने वाले यात्रियों की संख्या 1200-1600 के बीच है। स्थिति यह है कि विमान में 20 से 25 यात्री उड़ान भर रहे हैं। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि लॉकडाउन के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आई है। बाकी अन्य विमानों का संचालन समय पर ही किया जा रहा है। अभी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं भी नहीं शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed