फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi airport got award for achievements in national energy conservation

वाराणसी एयरपोर्ट को मिला सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण का अवार्ड

Sat, 15 Dec 2018 01:31 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 15 Dec 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
varanasi airport got award for achievements in national energy conservation
बाबतपुर एयरपोर्ट
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को सर्वश्रेष्ठ ऊर्जा संरक्षण का अवार्ड मिला। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्रालय की ओर से यह पुरस्कार मिला। राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एयरपोर्ट परिसर में खुशी का माहौल रहा। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाई।
विज्ञापन


वाराणसी एयरपोर्ट पर ऊर्जा संरक्षण की कवायद काफी दिनों से चल रही थी। ऊर्जा संरक्षण के लिए एयरपोर्ट पर दो मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया गया है। इसकी क्षमता बढ़ाकर पांच मेगावाट करने की तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन


इसके पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट को स्वच्छता में भी अवार्ड मिल चुका है। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर बेस्ट ऊर्जा संरक्षण का अवार्ड मिलना गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ाने रहीं विलंबित, यात्री हुए परेशान

मौसम खराब होने की वजह से वाराणसी से शुक्रवार को आने वाली आधा दर्जन उड़ानें विलंबित रहीं। मुंबई से वाराणसी आने वाली इंडिगो एयरलाइंस  की उड़ान अपने निर्धारित समय दोपहर के 2:10 बजे से दो घंटे की देरी से शाम 04:17 बजे वाराणसी पहुंची। दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की उड़ान अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से पहुंची।

कोलकाता से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। कोलकाता से ही आने वाली स्पाइस जेट की उड़ान भी लगभग डेढ़ घंटे की देरी से वाराणसी पहुंची। दिल्ली से आने वाली विस्तारा की उड़ान भी आधा घंटा देरी से पहुंची विमानों के देरी से आने के कारण उन्हें जाने में भी देरी हुई जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामान करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed