Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two people died in road accident in Mirzapur following collision between truck and motorcycle

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; एक गंभीर

Fri, 06 Nov 2026 03:26 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 06 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Two people died in road accident in Mirzapur following collision between truck and motorcycle
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के पंवारी कलां  प्लांटेशन पुल के पास शुक्रवार को खाद उतार कर आ रही ट्रक और बाइक की आमने-सामने  भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बंजारी कलां गांव निवासी बाइक चालक रामश्रृंगार बर्मा (25) अपने भाई नेता बर्मा (20) और पड़ोसी साथी बबुलेश कोल (20) के साथ बाइक से गड़बड़ा पुल की ओर गए थे। वापस लौटते समय पवारी कलां प्लांटेशन पुल के पास सामने से सिकटा साधन सहकारी समिति से खाद उतारकर आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक रामश्रृंगार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घायल नेता और बबुलेश कोल को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। चिकित्सक विमल कुमार ने बबुलेश कोल को मृत घोषित कर दिया। वहीं नेता की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राम श्रिंगार की मौत के बाद पिता महादेव बर्मा तथा मृतक बबुलेश के पिता मुन्ना कोल रो- रो कर बेहाल हो रहे हैं। राम श्रिंगार छह भाइयों में चौथे नंबर पर थे। बबुलेश भी छह भाइयों में सबसे छोटे थे सभी अविवाहित थे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed