फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi airport Akasa Air can fly from Varanasi airport from the new year, final will be after the meeting

Varanasi airport: नए साल से वाराणसी एयरपोर्ट से अकासा एयर भर सकती है उड़ान, बैठक के बाद होगा फाइनल

Thu, 01 Dec 2022 12:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 01 Dec 2022 12:47 PM IST
सार

अकासा एयर लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी में है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने वाराणसी एयरपोर्ट से विमान के संचालन को लेकर 15 नवंबर को एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन
Varanasi airport Akasa Air can fly from Varanasi airport from the new year, final will be after the meeting
अकासा एयर - फोटो : twitter/AkasaAir

विस्तार

एयरलाइंस के खेमे में शामिल हुई अकासा एयर लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने की तैयारी में है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने वाराणसी एयरपोर्ट से विमान के संचालन को लेकर 15 नवंबर को एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

विज्ञापन

इस दौरान यहां पर काउंटर की सुविधा के साथ ही विमानों के संचालन को लेकर अन्य सुविधाओं की जानकारी ली थी। वहीं कंपनी वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा को लेकर कई रूटों पर सर्वे भी कर रही है। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यात्रियों के हिसाब से रूट का तय करेगी। इसके बाद नए साल से विमान का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Varanasi airport Akasa Air can fly from Varanasi airport from the new year, final will be after the meeting
बाबतपुर एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

50 फीसदी से ज्यादा उड़ाने इंडिगो की
वाराणसी एयरपोर्ट पर 50 फीसदी से अधिक उड़ान सेवा इंडिगो की है। यहां पर प्रतिदिन 50 से अधिक विमानों से लगभग आठ हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा है। इसमें लगभग 26 उड़ान सेवा इंडिगो की है। साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट पर वर्तमान में विस्तारा, स्पाइसजेट, गो एयर, एयर इंडिया आदि कंपनियां विमानों का संचालन कर रही हैं।
अकासा एयर ने वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा को लेकर कवायद की है। उम्मीद है नए साल से अकासा एयर की सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। - अर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed