{"_id":"5f991d60b26a461e38514171","slug":"varanasi-air-quality-index-reaches-near-250-may-increase-problem","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की अबोहवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 250 के करीब, बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की अबोहवा हुई जहरीली, एयर क्वालिटी इंडेक्स पहुंचा 250 के करीब, बढ़ सकती है परेशानी
Wed, 28 Oct 2020 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी में बढ़ा प्रदूषण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल वाराणसी की हवा को सुधारने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। हालत यह है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स को मापने वाली इकाई वाले क्षेत्र में पानी का छिड़काव करके आंकड़ों को कम किया जा रहा है। बावजूद इसके एयर क्वालिटी इंडेक्स दो सौ के नीचे नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कूड़ा जलाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कहीं न कहीं कूड़े में आग लगाने का काम निरंतर जारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शहर के सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में लहरतारा, कैंट स्टेशन,तरना शामिल हैं।
विज्ञापन
यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले सप्ताह भर से तीन सौ के ऊपर है। वहीं रामनगर का इलाका भी वायु गुणवत्ता में बेहतर नहीं है। यहां पर पिछले एक सप्ताह से एयर क्वालिटी इंडेक्स 246 के ऊपर हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स पीएम 2.5 318 क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया। औसत वायु गुणवत्ता 215 और न्यूनतम 74 रहा। पीएम 10 की अधिकतम मात्रा 335, औसत 219 और न्यूनतम 127 क्यूबिक मीटर रहा।