फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi advocates put ink on minister poster after statement

वाराणसी: मंत्री के बयान से खफा अधिवक्ताओं में आक्रोश, फोटो पर कालिख पोती

Mon, 31 May 2021 01:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 31 May 2021 01:10 PM IST
सार

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर मंत्री ने अपना बयान वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
varanasi advocates put ink on minister poster after statement
अधिवक्ताओं का धरना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के स्टांप व पंजीयन स्वतंत्र राज्यमंत्री के बयान से खफा सेंट्रल व बनारस बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को रजिस्ट्री ऑफिस में ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सेंट्रल बार के महामंत्री कन्हैया पटेल के नेतृत्व में कचहरी परिसर में मौजूद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंत्री के फोटो पर कालिख पोतकर विरोध जताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने मंत्री से शनिवार को ही अपना बयान वापस लेने को कहा था। इस पर मंत्री ने सही स्पष्टीकरण नहीं दिया। बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि यह सांकेतिक धरना है, मंत्री बयान वापस नहीं लेते हैं तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। अधिवक्ताओं की अनदेखी नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


हालांकि एआईजी स्टांप ने कहा कि मंत्री ने कहा है, ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। अध्यक्ष का कहना है कि अगर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने ऐसा बयान नहीं दिया है तो मीडिया में देकर बयान का खंडन करें। प्रदर्शन में बनारस बार के महामन्त्री विवेक कुमार सिंह, राजा आनन्द ज्योति सिंह, विनय सिंह पिंटू,सुजीत पाण्डेय, अशोक कुमार, मोहम्मद आरिफ सिद्दकी, रंजन मिश्र, वीरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सुनील सिंह, हरिश्चंद्र मौर्य, शहनवाज खान, आनन्द मिश्र, विवेक पाण्डेय, शशिकान्त दुबे, देवेंद्र परमार, धीरेंद्र श्रीवास्तव, जावेद अख्तर, सुनील मिश्र, राम श्रृंगार पटेल, रतनदीप सिंह, विनय पाण्डेय आदि अधिवक्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed