फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi accommodation will improve which hospitality to foreign guests in nri summit

बनारसः प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मेहमाननवाजी करने वाले मोहल्लों की सुधरेगी सूरत

Sat, 08 Sep 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 08 Sep 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
Varanasi accommodation will improve which hospitality to foreign guests in nri summit
बनारस में अगले साल होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में काशी आतिथ्य में शामिल होने वाले मोहल्लों की सूरत बदलेगी। जिन मोहल्लों के घर मेहमाननवाजी के लिए चयनित किया जाएगा उनकी सड़कें, नाली सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन की ओर से कार्ययोजना तैयार की जा रही हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी में जुटा प्रशासन उन मोहल्लों और इलाकों को चिन्हित करेगा, जहां से प्रवासी भारतीयों को ठहराने के लिए ज्यादा आवेदन किया जा रहा है उसे सुविधाओं से युक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि अब तक 500 से ज्यादा आवेदन प्रशासन के पास पहुंच चुका है। ऐसे में उनके सत्यापन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। सोमवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तीन टेँडर जारी किए जाएंगे। लखनऊ से टेंडर जारी होने के बाद प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि गुगल प्ले स्टोर से पीबीडी वाराणसी एप डाउनलोड कर आवेदन करने वालों की संख्या बढ़ी है। सत्यापन के बाद आवासों को तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed