फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Accident Truck collided with trailer standing on Ring Road, Khalasi resident of Sultanpur died

Varanasi Accident: रिंग रोड पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, सुल्तानपुर निवासी खलासी की मौत

Thu, 17 Aug 2023 12:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Aug 2023 12:57 PM IST
सार

सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा गंगापुर के निवासी दीनानाथ की खुद की ट्रक है। दीनानाथ अपने ट्रक को खुद चलाता है तथा उसी ट्रक पर उनके पड़ोस के गांव का रहने वाला 35 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र दयाराम खलासी का काम करता है।

विज्ञापन
Varanasi Accident Truck collided with trailer standing on Ring Road, Khalasi resident of Sultanpur died
रिंग रोड पर खड़े ट्रेलर से टकराया ट्रक, सुल्तानपुर निवासी खलासी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में रिंग रोड फेज दो पर बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रेलर से गुरुवार अलसुबह राजातालाब से हरहुआ की तरफ जा रहा ट्रक टकरा गया। टक्कर के बाद पीछे से चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे खलासी की मौत हो गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस खलासी को अस्पताल पहुंचाई जहां चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि की गई। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बेटी का शव देखकर कांप गए परिजन: मां के पास सो रही पांच साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, फिर झाड़ी के पास..
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा गंगापुर के निवासी दीनानाथ की खुद की ट्रक है। दीनानाथ अपने ट्रक को खुद चलाता है तथा उसी ट्रक पर उनके पड़ोस के गांव का रहने वाला 35 वर्षीय गोविंद कुमार पुत्र दयाराम खलासी का काम करता है। दीनानाथ अपनी तरफ पर भर्ती लादकर अहरौरा से सुल्तानपुर जा रहे थे। गुरुवार को सुबह में करीब चार बजे ट्रक जब रिंग रोड फेज 2 पर पहुंची थी इसी दौरान कोईराजपुर गांव में एक ढाबा के समीप रिंग रोड पर बेतरतीब तरीके से खड़े एक ट्रेलर में पीछे से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ट्रक में फंसे खलासी को बाहर निकालना प्रारंभ किया। इसी दौरान मौका पाकर ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर वहां से फरार हो गया। 9 लोगों ने पुलिस को सूचना दिया उसके बाद कड़ी मशक्कत कर खलासी गोविंद कुमार को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। हालांकि पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों द्वारा मौत की पुष्टि की गई। 

4 माह में 3 लोगों की मौत, कई हादसे 
स्थानीय लोगों ने बताया कि कोईराजपुर गांव में एक ढाबा के समीप सर्विस लेन के अलावा रिंग रोड पर भी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं। वाहनों को वहां से हटाने वाला कोई नहीं रहता है, ऐसे में रिंग रोड पर ही ट्रक तथा ट्रेलर खड़ी कर चालक ढाबे में भोजन करने के लिए चले जाते हैं और आराम करते हैं।  बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले 4 माह में अब तक एक ही स्थान पर तीन लोगों की मौत हो चुकी है वहीं आधा दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed