फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Accident The girl who was teaching in Sunbeam Dalims was trampled by the truck, died

वाराणसी में एक्सीडेंट: सनबीम डालिम्स में पढ़ाने वाली युवती को ट्रक ने कुचला, मौत, स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा

Thu, 20 Oct 2022 10:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Oct 2022 10:05 AM IST
सार

वाराणसी में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Varanasi Accident The girl who was teaching in Sunbeam Dalims was trampled by the truck, died
मृतका श्रेया श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सुबह एक खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। स्कूटी सवार 25 साल की युवती को एक ट्रक ने रौंद दिया जिससे युवती की मौत हो गई।घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की स्कूटी नंबर के आधार पर पहचान किया गया। उसके पास से लंच बॉक्स भी मिला जिससे प्रतीत हो रहा है कि वह ड्यूटी पर जा रही थी।  बताया जा रहा है कि मृतका श्रेया श्रीवास्तव शिवपुर वाराणसी सनबीम डालिम्स सिगरा में पढ़ाती थी। 
विज्ञापन



 

Varanasi Accident The girl who was teaching in Sunbeam Dalims was trampled by the truck, died
इसी स्कूटी सवार की ट्रक के चपेट में आने से मौत हुई - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह साढ़े छ: बजे पाण्डेयपुर की तरफ से आशापुर की ओर जा रही स्कूटी सवार (24 वर्षीय) श्रेया श्रीवास्तव पहड़िया स्थित सनबीम डालिम्स में टीचर की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अंतर्गत नइबस्ती गाजीपुर मुख्य मार्ग पर पाण्डेयपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने युवती को रौंद दिया। स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
छत-विछत शव को पुलिस ने किसी तरह एकत्रित करके अपने कब्जे में लिया। उसकी स्कूटी को फिलहाल थाने पर रखा गया है। सुबह साढ़े छ: बजे शिवपुर स्थित घर से निकली श्रेया पहड़िया श्रीनगर स्कूल जाने के लिए काली जी मन्दिर से आगे नइबस्ती पहुंची तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गयी। घटना की सूचना पर पहुंची लालपुर-पाण्डेयपुर थाने की पुलिस उसके शव को उठाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान करने में लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed