{"_id":"6448c894972351dbd20600f3","slug":"varanasi-accident-auto-hit-bike-12-year-old-child-hit-by-tractor-coming-from-behind-dies-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आया 12 साल का बच्चा, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आया 12 साल का बच्चा, मौके पर ही मौत
Wed, 26 Apr 2023 12:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:16 PM IST
सार
बड़ागांव के मौजा मदनपुर गांव निवासी शाह मुहम्मद अपने पुत्र कैसब उर्फ गुड्डू को बाइक पर बैठाकर बाजार में गैस चूल्हा बनवाने आया था। वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हो गई। घटना के बाद मृतक का पिता बदहवास सा हो गया और उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वाराणसी में बड़ागांव थानाक्षेत्र के स्थानीय बाजार में बाईपास तिराहे के समीप एक ऑटो ने विपरित दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठा 12 वर्षीय किशोर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे चला गया। कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP board result 2023: परीक्षा में फेल हाने पर छात्र ने की खुदकुशी, किराए का कमरा लेकर करता था पढ़ाई
विज्ञापन
वहीं बाइक चला रहा मृतक का पिता सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के समय ऑटो चालक ऑटो समेत भाग निकला और ट्रैक्टर चालक बीच सड़क वाहन को छोड़कर फरार हो गया पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा बड़ागांव के मौजा मदनपुर गांव निवासी शाह मुहम्मद अपने पुत्र कैसब उर्फ गुड्डू को बाइक पर बैठाकर बाजार में गैस चूल्हा बनवाने आया था। वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हो गई। घटना के बाद मृतक का पिता बदहवास सा हो गया और उसके परिवार में कोहराम मच गया।