Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 67 couples tie knot in mass wedding showered with flowers and blessings

वाराणसी: सामूहिक विवाह में 67 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, पुष्पवर्षा कर दिया आशीर्वाद

Wed, 25 Nov 2026 05:05 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 25 Nov 2026 05:05 PM IST
सार

हरहुआ विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। सभी जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र और गृहस्थी की सामग्री दी गई।

विज्ञापन
Varanasi 67 couples tie knot in mass wedding showered with flowers and blessings
हरहुआ सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच बुधवार को हरहुआ विकासखंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 67 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इनमें 66 हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया, जबकि एक बौद्ध जोड़े का विवाह उसकी परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। समारोह में जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया नवदंपतियों का उत्साह
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा को आमंत्रित किया गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से वे शामिल नहीं हो सके। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय 'बब्बू' ने समारोह में पहुंचकर नवदंपतियों का उत्साह बढ़ाया। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद अतिथियों ने जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
Trending Videos

Varanasi 67 couples tie knot in mass wedding showered with flowers and blessings
हरहुआ सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना - फोटो : अमर उजाला

नवदंपतियों को मिला प्रमाणपत्र और गृहस्थी का सामान
समारोह में वर-वधू के परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी से उत्सवी माहौल रहा। शासन की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र और गृहस्थी में उपयोग होने वाली उपहार सामग्री दी गई। अतिथियों और परिजनों के लिए सामूहिक भोज का भी इंतजाम किया गया था।

बीडीओ जयप्रकाश ने अतिथियों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया। संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जेपी भारती ने किया। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण विभांशु, ग्राम प्रधान सूर्यप्रकाश मौर्य, भीम, दीपक चौहान, सोनू प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed