Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi 27.70 lakh voters Highest number of voters in Cantt lowest in Southern constituency

काशी में 27.70 लाख मतदाता: कैंट में सबसे ज्यादा तो दक्षिणी में सबसे कम वोटर, महिलाओं की संख्या 2.39 लाख कम

Wed, 18 Nov 2026 04:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 18 Nov 2026 04:57 PM IST
सार

वाराणसी में कुल मतदाताओं की संख्या 27.70 लाख है। आठ विधानसभाओं में कैंट में सबसे ज्यादा तो दक्षिणी में सबसे कम मतदाता हैं। वहीं पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या कम है। 

विज्ञापन
Varanasi 27.70 lakh voters Highest number of voters in Cantt lowest in Southern constituency
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में 27,70,269 मतदाता हैं। मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक इनमें 1504616 पुरुष और 1265541 महिला मतदाता हैं। यानी पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 2.39 लाख कम है। 

विज्ञापन


विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या देखें तो वाराणसी कैंट 3.88 लाख मतदाताओं के साथ पहले स्थान पर है, जबकि वाराणसी दक्षिणी में सबसे कम 2.72 लाख मतदाता हैं। जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 20625 युवा मतदाता और 26420 दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से वाराणसी कैंट सबसे आगे है। यहां 388228 मतदाता हैं। दूसरे स्थान पर वाराणसी उत्तरी है, जहां 372472 मतदाता दर्ज हैं। वहीं, वाराणसी दक्षिणी में सबसे कम 272305 मतदाता हैं। सेवापुरी में 318992 मतदाता हैं। पिंडरा में 335469, अजगरा में 346527, शिवपुर में 364565 और रोहनिया में 371711 मतदाता हैं। वाराणसी दक्षिणी में मतदाताओं की संख्या 2,72,305 है। इस तरह जिले की सबसे अधिक और सबसे कम मतदाता संख्या वाली विधानसभा सीटों के बीच 1,15,923 मतदाताओं का अंतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मतदाताओं में पुरुषों की हिस्सेदारी करीब 54.31 प्रतिशत और महिलाओं की 45.69 प्रतिशत है। जिले का जेंडर रेशियो 841 है। इसका मतलब है कि प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर करीब 841 महिला मतदाता हैं। यह अंतर चुनावी भागीदारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

Trending Videos

20 हजार से अधिक युवा मतदाता 
मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 20625 मतदाता दर्ज किए गए हैं। ये युवा मतदाता आगामी चुनावों में पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। इसके अलावा जिले में 26420 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। इन मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण होगी। जिले में कुल 3220 मतदेय स्थल हैं। 

मतदाता सूची के इन आंकड़ों से वाराणसी के आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या, महिला-पुरुष अनुपात और युवा मतदाताओं की स्थिति की तस्वीर सामने आती है। हालांकि, यह आलेख्य रूप में प्रकाशित सूची के आंकड़े हैं। अंतिम मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद बदलाव संभव है। 

आठ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला अन्य कुल मतदाता
पिंडरा 183748 151711 10 335469
अजगरा 187765 158759 3 346527
शिवपुर 198332 166232 1 364565
रोहनिया 204521 167170 20 371711
उत्तरी 200297 172145 30 372472
दक्षिणी 147217 125072 16 272305
कैंट 206705 181503 20 388228
सेवापुरी 176031 142949 12 318992
कुल 1504616 1265541 112 2770269
 
एक नजर में
  • 18-19 आयु वर्ग के मतदाता - 20,625
  • जेंडर रेशियो - 841
  • दिव्यांग मतदाता - 26,420
  • कुल मतदेय स्थल - 3,220

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed